Earthing Systems ITI Electrician ट्रेड का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह NCVT परीक्षा, प्रैक्टिकल कार्य, सेफ्टी और जॉब इंटरव्यू के लिए जरूरी है। TN, TT और IT सिस्टम का सही ज्ञान इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन को सुरक्षित और प्रभावी बनाता है।
BIS/IEC 60364 (BS 7671) के अनुसार अर्थिंग प्रणाली में प्रयुक्त अक्षरों का अर्थ
अर्थिंग सिस्टम को दर्शाने के लिए कुछ मानक अक्षरों का उपयोग किया जाता है:
T (Terra) – अर्थ (Earth) से सीधा जुड़ा हुआ
I (Isolated) – पृथ्वी से अलग (Isolated) या उच्च प्रतिरोध के माध्यम से जुड़ा
N (Neutral) – न्यूट्रल से जुड़ा हुआ
S (Separate) – न्यूट्रल (N) और अर्थ (PE) अलग-अलग कंडक्टर में
C (Combined) – न्यूट्रल (N) और अर्थ (PE) एक ही कंडक्टर में संयुक्त
T = Earth, I = Isolated, N = Neutral, S = Separate, C = Combine
अर्थिंग सिस्टम के प्रकार
इन अक्षरों के संयोजन से विभिन्न अर्थिंग सिस्टम बनते हैं, जैसे:
TN-S
TN-C
TN-C-S
TT
IT
इन कोड में प्रयुक्त अक्षरों का अर्थ निम्न प्रकार है:
पहला अक्षर → विद्युत आपूर्ति (जनरेटर या ट्रांसफॉर्मर) और पृथ्वी (Earth) के बीच संबंध को दर्शाता है।
दूसरा अक्षर → मशीन/उपकरण के खुले चालक भाग (Metal Body) और पृथ्वी के बीच संबंध को दर्शाता है।
1. TN System (Terra–Neutral)
इस सिस्टम में सप्लाई का न्यूट्रल सीधे अर्थ से जुड़ा होता है।
(a) TN-S System
Neutral (N) और Earth (PE) अलग-अलग कंडक्टर होते हैं।
सबसे सुरक्षित सिस्टम माना जाता है।
आधुनिक इंस्टॉलेशन में उपयोग।
(b) TN-C System
Neutral और Earth एक ही कंडक्टर (PEN) में संयुक्त होते हैं।
लागत कम होती है, लेकिन सुरक्षा कम होती है।
(c) TN-C-S System
कुछ भाग में Combined (PEN) और कुछ भाग में Separate (N + PE) होता है।
इसे PME (Protective Multiple Earthing) भी कहते हैं।
भारत में बहुत प्रचलित है।
2. TT System (Terra–Terra)
सप्लाई का न्यूट्रल अर्थ से जुड़ा होता है।
उपभोक्ता (consumer) का अपना अलग अर्थिंग इलेक्ट्रोड होता है।
दोनों अर्थिंग अलग-अलग होती हैं।
RCD (Residual Current Device) का उपयोग आवश्यक होता है।
3. IT System (Isolated–Terra)
सप्लाई का कोई भाग सीधे अर्थ से जुड़ा नहीं होता (या बहुत उच्च प्रतिरोध से जुड़ा होता है)।
उपकरण का बॉडी अर्थ से जुड़ा रहता है।
फॉल्ट होने पर सप्लाई तुरंत बंद नहीं होती।
अस्पताल, खदान, और विशेष उद्योगों में उपयोग।
Earthing System का NCVT Online परीक्षा में महत्व
Earthing Systems NCVT ITI Electrician परीक्षा का महत्वपूर्ण टॉपिक है। इससे MCQ, थ्योरी और प्रैक्टिकल प्रश्न पूछे जाते हैं। TN, TT और IT सिस्टम का ज्ञान सेफ्टी, फॉल्ट कंडीशन और सही इंस्टॉलेशन समझने में मदद करता है, जिससे अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
ITI Electrician से सम्बंधित NIMI Mock Test की प्रेक्टिस के लिये यहा Click करे